मेरी रूस यात्रा by Vaishnavi R , 7A
2013 जूलाई महीने के दौरान रूस में गर्मी की छुट्ठियाँ शुरु हो गई थी । बहुत दिनों से रूस के दूसरे बड़े शहर संतपीटर्ससबर्ग घूमने की इच्छा थी। इसबार हमें वहाँ जाने का अवसर मिल ही गया। 5 जूलाई 2013 को सुबह 6 बजे हम मोस्को में स्थित हमारे घर से संतपीटर्ससबर्ग के लिए रवाना हो गए। मोस्को के सबसे लोकप्रिय परिवहन यहाँ की बुलटट्रेन है। संतपीटर्ससबर्ग मोस्को से 640 किलोमीटर दूर स्थित शहर है। नेवा नदि के किनारे इस शहर तक पहूँचने के लिए साधारण यातायात में 8 घंटे लगते है , लेकिन बुलेट ट्रेन ने हमें केवल 3 घंटे में ही संतपीटर्ससबर्ग पहूँचाई। मोस्को से सुबह सात बजे हम बुलेट ट्रेन पर चढे थे । 10 बजे हम संतपीटर्ससबर्ग पहूँच गए। रूस में त्ज़र राजवंश शासन करते थे। संतपीटर्ससबर्ग में त्ज़र राजाओं के राजमहल है। उनके शासनकाल की यादों को ताज़ा करने वाले अनेक स्मारक अब भी संतपीटर्ससबर्ग में है। हमने इनके दर्शन किए। संतपीटर्ससबर्ग रेल्वे स्टेशन दुनिया के सबसे पुराने रेल्वे स्टेशन है। इसका निर्माण त्ज़र राजा निकोलस प्रथम के द्वारा हुआ था। रेल्वे स्टेशन के सामन...
Comments
Post a Comment